संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-06, नदी ब्रह्मस्थान के प्रांगण में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य जय प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से वार्ड सभा द्वारा मनोज कुमार पांडेय को वार्ड सचिव के रूप में चयन किया गया। साथ ही प्रबंधन समिति के सफल संचालन के लिये अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।नव चयनित वार्ड सचिव को रामप्रवेश मिश्रा, यमुना मिश्रा, रामाधार मिश्रा, सुमन कुमार मिश्रा आदि लोगो द्वारा बधाई दी गई। मौके पर बबन प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अंकित सिंह, संजय कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग