संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने एक शराबी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के कमता का है। एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि कमता बाँसवारी में कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति ने पुछताक्ष में अपना नाम कमता निवासी अविनाश साह बताया।जिसके मुँह से शराब जैसी गंध आ रही थी। जिसका रेफरल अस्पताल में जांच कराया गया। जहाँ चिकित्सक द्वारा जांचोपरांत शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसके बाद उक्त युवक को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग