राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर नाराज ससुरालवालों ने नव विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आनन फानन ने शव को जला दिया गया। मामले की प्राथमिकी मृत नव विवाहिता सरस्वती देवी के भाई व मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असईया निवासी अनूप कुमार ने सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में ससुर मैनेजर महतो, सास, पति विशाल महतो, देवर संजीत महतो के अलावें दस अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। मृतका के भाई ने बताया है कि तीन वर्ष पूर्व वह अपनी बहन की शादी पिपरपांती के विशाल महतो के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। बार बार दहेज के रूप में रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग नहीं पूरे होने पर जान मारने की धमकी भी देते थे। जिसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ था। इसी बीच 14 फरवरी की सुबह फोन पर जानकारी मिली कि बहन की ससुराल वालो ने हत्या कर दी। शव को भी आनन फानन में जला दिया गया। सूचना कि सत्यता पता करने जब मैं पिपरपांती आया तब बहन का घर बन्द था। ससुराल वाले गायब थे। पूछताछ किया गया।आसपास के लोगों ने घटना को सत्य बताया। जिसके बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसन्धान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग