- हत्या/हत्या के प्रयास के कांडो में 15 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 70 अभियुक्तों को गिरफतारी के साथ 1877 लीटर अवैध शराब किया गया जप्त
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक -13 व 14 फरवरी एवं 15 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर कुल 109 (एक सौ नौ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल -11, टेम्पू -01, ई-रिक्सा -01, पुराना रिक्सा-01, साईकिल- 02, गैस सिलेन्डर-01, ट्रक का बैट्री-02, नगद राशि 12800 रूपया तथा 1877 लीटर शराब जप्त किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 13 फरवरी को भगवान बाजार थानान्तर्गत कटरा नवाजी टोला दियर से छापामारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 500 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। अन्य गिरफतारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है:-
गिरफतारी एवं बरामदगी:
- कुल गिरफतारी – 109
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी – 70
- हत्या/हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी – 15
- जप्त शराब – 1877 ली०
- शराब भट्ठी ध्वस्त – 40
- नगद राशि – 12800 रूपया
- जप्त अन्य – मोटरसाईकिल-11, टेम्पू- 01, ई- रिक्सा- 01 , साईकिल-02, पुराना रिक्सा-01,
- गैस सिलेन्डर-01, ट्रक का बैट्री-02
- वाहन चेकिंग- 97,500/-रूपया
वहीं 15 फरवरी को मढ़ौरा थानान्तर्गत सिल्हौरी तीन मुहानी से के पास से छापामारी कर 180 लीटर देशी शराब एवं 01 टेम्पू जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 14.02.22 को मॉझी थानान्तर्गत सलेमपुर बलिया मोड के पास से 34.92 लीटर विदेशी शराब जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 13.02.22 को गरखा थानान्तर्गत ग्राम सरगही मुशहर टोली से छापामरी कर 190 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। 13 फरवरी को डेरनी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर महेशीया बाजार से छापामारी कर 40 ली० देशी शराब एवं 10.95 लीटर विदेशी शराब जप्त कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग