राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के सहाजितपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड सचिव चुनाव में धांधली कर वार्ड सचिव चुने जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में स्थानीय अखिलेश कुमार ओझा ने बताया है कि बिना आम जनता को सूचित किए सहाजितपुर वार्ड- 1 में मनमानी कर वार्ड सचिव का चयन कर लिया गया है। उन्होंने अपने पत्र में डीएम से मामले की जांच कर सही ढंग से चुनाव कराने का आग्रह किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग