राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखंड के मझौली गांव में पारिवारिक, समाजिक समरसता के विकास के लिए परिवार सद्भावना सभा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां समाज में फैली पारिवारिक मनभेद, मतभेद, आपसी वाद विवाद को मिल बैठ कर सुलझाने, परिवार को स्वर्ग से सुंदर बनाने की पहल को नया आयाम देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज को एक पारिवारिक सूत्र में बांधकर समस्याओं का निदान करने पर जोर दिया। संयोजक विक्रम चौधरी ने समरस परिवार, संयुक्त परिवार, मजबूत राष्ट्र का संदेश दिया।वहीं सेवा धाम आश्रम के योगाचार्य संत सत्येंद्र महाराज, शिवनरायण पटेल, रविंद्र राम, प्रभु कुमार प्रियदर्शी आदि ने समाजिक बुराईयो की चर्चा करते हुए अपनी मजबूत संस्कृति को अपना कर परिवार को मजबूत बनाने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग