राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। डोरंडा कोषागार मामले में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार देने पर सारण जिला के राजद कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। सारण जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने देश की एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से न्यायालय, सीबीआई, ईडी और चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्थाओं की स्वतंत्रता समाप्त हो गई है। नरेंद्र मोदी सरकार इन एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर देश के प्रमुख विरोधीदलों के नेताओं को जेल भिजवाने का काम कर रही है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद सुप्रीमों द्वारा समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित एवं उपेक्षित वर्ग के लोगों को हक़ दिलवाना एनडीए नेताओं को नागवार गुजरा। जिसका खामियाजा वे आज भुगत रहे हैं। राजद सुप्रीमों पशुपालन घोटाले में पूरी तरह निर्दोष हैं उन्हें जानबूझ कर फंसाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग