पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिदधात्री मंदिर चौंक पर बुधवार की शाम अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार दिया जिसमें युवती गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराई गई जहां उसकी पहचान मशरक तख्त गांव निवासी वीरबहादुर राम की 16 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने प्राथमिक उपचार किया। घायल के परिजन ने बताया कि युवती सब्जी खरीदने गयी थी कि वही पर अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें युवती घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग