राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सरण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। पटना से हर शहर और हर जिले की बेहतर कनेक्टिविटी हो और पटना तक बिहार के हर जिले और हर शहर के लोग बिना जाम की समस्या के आ जा सकें, इसको लेकर कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। जहां पर गंगा नदी पर कई बड़े-बड़े महासेतु का निर्माण हो रहा है।
इसी बीच पटना रिंग रोड का विस्तार अब मुजफ्फरपुर तक होगा दरअसल पटना रिंग रोड से शेरपुर दिघवारा महासेतु होते हुए मुजफ्फरपुर तक फोरलेन रोड बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। दरअसल आपको बता दूं कि पटना रिंग रोड से शेरपुर दिघवारा महासेतु होते हुए मुजफ्फरपुर तक फोरलेन हाईवे बनेगा।
केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिघवारा से सोनहो एनएच 102 तक लगभग 25 किलोमीटर ग्रीन फील्ड एलाइनमेंट के लिए फीजिबिलिटी अध्ययन अभी फिलहाल कराया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा वजह है कि वर्तमान में जो रूट है उसको चौड़ीकरण करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। इस वजह से पूर्ण रूप से नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।
जानें रूट:
इस ग्रीन फील्ड हाईवे की रूट की बात करें तो यह सड़क छपरा से मुजफ्फरपुर हाईवे में मिलेगा। वही दिघवारा से शेरपुर महासेतु से शेरपुर की तरफ यानी पटना की ओर में शेरपुर कन्हौली पटना रिंग रोड का हिस्सा होगा यह हाईवे। आपको बता दूं इस हाइवे के लिए छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया था। जिसके बाद यहां पर ग्रीन फील्ड एलाइनमेंट यानी कि पूरी तरह नई सड़क के एलाइनमेंट पर काम शुरू हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग