राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। डोरंडा कोषागार मामले में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार देने पर सारण जिला के राजद कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। सारण जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने देश की एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से न्यायालय सीबीआई ईडी और चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्थाओं की स्वतंत्रता समाप्त हो गई है। नरेंद्र मोदी सरकार इन एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर देश के प्रमुख विरोधीदलों के नेताओं को जेल भिजवाने का काम कर रही है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद सुप्रीमो द्वारा समाज के शोषित पीड़ित वंचित एवं उपेक्षित वर्ग के लोगों को हक़ दिलवाना एनडीए नेताओं को नागवार गुजरा, जिसका खामियाजा वे आज भुगत रहे हैं। राजद सुप्रीमो पशुपालन घोटाले में पूरी तरह निर्दोष हैं, उन्हें जानबूझ कर फंसाया गया है। वहीं दिघवारा में भी राजद कार्यकर्ताओं के अंदर मायूसी छाई हुई है। जगह जगह सीबीआई कोर्ट द्वारा लालू यादव को दोषी करार दिए जाने की चर्चा हो रही है। राजद के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासवान कोर्ट के फैसले के बारे में कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन यह पिछड़े गरीब दलितों एवं अल्पसंख्यकों के हित में आवाज उठाने वाले मसीहा जो निर्दोष था को इसमें फंसाया गया। राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शब्बीर हुसैन ने कहा कि हम सभी कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाएंगे और न्याय के लिए गुहार लगाएंगे। कोर्ट के फैसले के खिलाफ मायूसी व्यक्त करने वालों में संतोष राय, कामेश्वर राय, मुनीर कुरेशी, अशोक पासवान, मनीष कुमार आदि भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग