गंभीर बीमारी से ग्रसित युवक की मौत की सूचना पर भाजपा नेता ने परिजनों से मुलाकात की
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी रंजीत शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र बुलबुल कुमार की गम्भीर लाइलाज बीमारी कैंसर से हुई मौत की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने दुःखित परिजनों के घर पहुचे व उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.वही भाजपा नेता राकेश सिंह ने बताया कि इलाज के लिए परिजनों ने सांसद रूढ़ी से आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाया था. सांसद के प्रयास से 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख पच्चास हजार का सेन्सन भी हो चुका था इलाज सुरु होने के क्रम में ही युवक का देहात हो गया व कैंसर जैसे घातक लाइलाज बीमारी से युवक को बचाया नही जा सका। दुःखी परिजनों से मुलाकात के दौरान भाजपा नेता राकेश सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान मृत आत्मा को शांति प्रदान करें व दुख की घड़ी में परिजनों को सहन शक्ति दे। मैं इस घटना से काभी आहत हूँ दुख के साथ कहना पर रह है कि कैंसर जैसे घातक लाइलाज बीमारी ने एक नवजवान युवक को अपने चपेट में ले लिया और पैसे से युवक की जान नही बचाया जा सका।वही पिता रंजीत शर्मा,माता शुष्मा देवी,भाई राहुल कुमार की रो-रो कर बुरा हाल है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग