अरूण विद्रोही।छपरा
जिले के नगरा प्रखंड में सहकारिता विभाग द्वारा व्यापार मंडल का चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। जिसके बाद गत दिनांक 14 फरवरी 2022 को प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-निर्वाचन पदाधिकारी सहकारी समिति द्वारा सूचना का प्रकाशन किया गया है। जानकारी के अनुसार करीब 14 व्यक्तियों को निर्वाचित किया जाएगा। इसमें से अध्यक्ष एक, प्रथम वर्ग से प्रबंधकारिणी के सदस्य के लिए 10 व्यक्यियों का निर्वाचन किया जाएगा। इसमें दो-दो पद पर अनुसूचित जाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जिसमें एक-एक महिला एवं पुरूष सदस्य होंगे। एक सदस्य पिछड़ा वर्ग तथा पांच पर समान्य वर्ग के लिए होगा, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं द्वितीय वर्ग से प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए तीन व्यक्तियों का निर्वाचन किया जाएगा, जिसमें एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और दो पद पर समान्य वर्ग के प्रत्याशी का निर्वाचन कराया जाएगा। इस प्रकार करीब 14 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। सूचना प्रकाशन के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर पैक्सों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पैक्स वोटर को अपने पक्ष में वोटिंग करने को लेकर अभी से प्रयास में लग गये है। हालांकि राजनीतिक जानकारों की माने तो कई प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव कराने को लेकर पैक्स अध्यक्ष को गोलबंद करने में जुटे हुए है। जानकारी के अनुसार नगरा प्रखंड में 10 पैक्स है और ये हीं वोटिंग करेंगे। जो प्रखंड स्तर पर होने वाले व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। ऐसें में भी से हीं जो जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू गयी है।
व्यापार मंडल के इन पदों के लिये होगा चुनाव
अध्यक्ष
प्रथम वर्ग से प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य 10
द्वितीय वर्ग से प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य 3
एक नजर में जाने चुनाव कार्यक्रम
नामांकन 25 फरवरी से 2 मार्च 2022 तक
नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा 4 मार्च 2022
अभ्यर्थिता वापसी 7 मार्च 2022
मतदान तिथि 14 मार्च 2022
मतगणना तिथि 14 मार्च 2022


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी