राष्ट्रनायक न्यूज
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15027/15028 गोरखपुर- हटिया- गोरखपुर एक्सप्रेस का पूर्व रेलवे के जामतारा स्टेशन पर छः माह हेतु दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रायोगिक आधार पर निम्नवत प्रदान किया जायेगा। गोरखपुर से 16 फरवरी से चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस जामतारा स्टेशन पर 00.04 बजे पहुंचकर 00.06 बजे छूटेगी। इसी प्रकार हटिया से 15 फरवरी,2022 से चलने वाली 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस जामतारा स्टेशन पर 23.55 बजे पहुंचकर 23.57 बजे छूटेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग