संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिधुत विभाग द्वारा गुरुवार को अभियान चलाकर निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले एक दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया गया। अभियान का नेतृत्व जेई पवन कुमार ने किया। जेई ने बताया कि अभियान के तहत करही पंचायत के जहांगीरपुर में राकेश कुमार राय, सलाउद्दीन अंसारी, आसमा खातून, राजकिशोर राय, उदित राय, मिथिलेश देवी, गीता देवी सहित दर्जन भर उपभोगताओं का कनेक्शन काटा गया। सभी उपभोगताओं पर छह हजार से लेकर चालीस हजार तक का विपत्र बकाया था। जेई ने बताया कि निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोगता अबिलम्ब अपना विपत्र जमा करे। अन्यथा विभागीय निर्देशानुसार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। मौके पर स्थानीय फ्रेंचाईजी नितेश कुमार, लाइनमैन दीपक कुमार, सद्दाम हुसैन सहित संबंधित कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग