राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसागढ़ दक्षिण टोला गांव में छापेमारी कर दलित उत्पीड़न मामले के फरार आरोपित विनोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया है कि विनोद सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। सारण पुलिस फरार अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग