राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में छह महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में चिकित्सक डॉ. अमृतेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु पीड़ित पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है। उधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि एकमा थाना क्षेत्र के भोदसा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में ब्रह्मा नंद पांडेय, आशा देवी, आरती कुमारी, प्रेमनाथ पांडेय, लोकनाथ पांडेय घायल हो गये है। जबकि कोहड़गढ़ गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में छठू कुमार, सरस्वती देवी, मंजु देवी, अंजनी कुमारी, लाखमुनी देवी समेत छह लोग घायल हो


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग