राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के एकसार गांव निवासी श्री कृष्ण कुमार साह (40) की मौत इलाज के दौरान केरल में हो गई। बताया जाता है कि परिवार की परवरिश करने के लिए एकसार गांव के राम एकबाल साह का पुत्र श्रीकृष्ण कुमार साह केरल के एर्नाकुलम स्थित प्लाईवुड कारखाने में एक अर्से से मजदूरी करता था। इधर श्रीकृष्ण कुमार साह की तबियत अचानक खराब हो गई। इलाज के दौरान श्रीकृष्ण कुमार साह की मौत हो गई। इनके मौत खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। श्रीकृष्ण कुमार साह की पत्नी सीमा देवी रोते- रोते बेहोश हो जा रही है। गांव के लोग इनके वृद्ध माता व पत्नी तथा चारों पुत्रियों को ढ़ाढ़स देने में जुटे हुए नजर आए। श्रीकृष्ण कुमार साह की पत्नी को अपने परिवार की परवरिश और पुत्रियों की शादी की चिंता सता रहा है। उधर विधायक श्रीकांत यादव, अवधेश यादव, पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता प्रद्युम्न उपाध्याय, माकपा नेता कामरेड अरूण कुमार, जदयू नेता इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह भवानी मुन्ना, भाजपा नेता अविनाश चन्द्र उपाध्याय व आप नेता भूपेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस अनहोनी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त किया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को जनहित में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग