राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड अंतर्गत सभी बिजली उपभोक्ताओं को प्रखण्ड के कनीय विद्युत अभियंता मो ओबैदुल्लाह अंसारी ने कहा है कि मेंटनेंस कार्य को लेकर रसूलपुर ग्रिड से नगरा पॉवर हाउस को मिलने वाली 33 केवी लाइन का सप्लाई 19 से 20 फरवरी तक यानी कुल दो दिनों तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। उक्त दोनों दिन दूसरे सोर्स से पॉवर कि सप्लाई नगरा पॉवर हाउस को की जाएगी जिस से पॉवर सप्लाई कम होगी। उन्होंने ने प्रखण्ड क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से कहा है कि अपने बिजली संबंधित सभी जरूरी कार्य समय के पहले ही खत्म कर लें। बिजली उपभोक्ता अपना धैर्य बनाए रखें एवं विभाग के काम में सहयोग दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग