मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र में सहायक विद्युत अभियंता मरहौरा, जितेन्द्र कुमार के द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी के विरूद्ध अमनौर के किसुनपुर गांव में पुलिस राय, पिता स्व0 विदेशी राय के परिसर में रात्रि में छापा किया गया, जिसमें पुलिस राय बिना विद्युत सबंध लिए हुए ही चोरी से आटा चक्की चलाते हुए पकड़े गए है। जिस मामले में भेल्दी थाना में सहायक विद्युत अभियंता मढ़ौरा के द्वारा 696211 रूपयें जुर्माना करते हुए विद्युत ऊर्जा चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। छापेमारी दल में अमनौर जेईई अमित मौर्य, मढ़ौरा जेईई राजू कुमार सोनी, पानापुर जेईई विवेक कुमार, मशरख जेईई विक्रम कुमार एवं अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग