राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल छपरा में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी का है। जख्मी पीयूष कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पीड़ित ने आठ नामजद सहित आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि रात्रि में पुछरी बाजार से स्थानीय रामबाबू राम के साथ घर लौट रहे थे तभी पुछरी काली मंदिर के समीप पुछरी निवासी गुड्डू राम, रोहन राम, आलोक राम, मोहन राम, लालबाबू राम, शत्रोहन राम,राजू राम एवं हंसराजपुर निवासी रौशन राम सहित 6- 7 अज्ञात लोग चारों ओर से मुझे एवं रामबाबू राम को घेर लिये तथा रामबाबू राम से बोले कि तुम भीम आर्मी ज्वाइन क्यों नहीं करते हो। जिसपर रामबाबू बोले कि मुझे किसी संगठन में शामिल नही होना है। तभी रामबाबू की हाथ पकड़ जबरदस्ती करने लगे। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया तभी रौशन राम पिस्टल के बट से मेरे सर पर प्रहार कर दिया। वहीं तब तक अन्य नामजद भी मुझे मारने- पीटने लगे। जिसमें मैं बुरी तरह से जख्मी हो गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग