संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे पर खड़ी स्प्लेंडर बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया और किसी को कानोकान भनक तक नहीं लगी। मामले की जानकारी तब हुई जब बाइक स्वामी सुबह में जागे। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा गांव का है। पीड़ित शैलेश कुमार दीक्षित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि बाइक दरबाजे पर खड़ी कर सोने चले गए। सुबह में उठने के बाद देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। इधर दरबाजे से बाइक चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोग हतप्रभ है। लोगों ने बताया की मोड़- बाजार से चोरी करते-करते चोर अब घर तक पहुँचने लगे है। जो चिंता का विषय है। पीड़ित ने चोरी गई बाइक की बरामदगी की मांग की है।इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग