राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गांव के ही लोगों द्वारा मारपीट कर जख्मी करने के मामले में पीड़ित महिला ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के तख्त भिठ्ठी का है। प्राथमिकी में दो नामजद सहित ग्यारह अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता कमलावती देवी ने बताया है कि गांव की ही बालेश्वर कानू, रवि साह आदि लोग घर पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग