राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार से एक 50 वर्षीय व्यक्ति को खैरा की पुलिस ने शराब सेवन कर बाजार में हो- हंगामा करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरा थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिली कि बाजार में शराब पीकर एक व्यक्ति हो- हंगामा कर रहा है। जिसको खैरा थाने की पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर जांच कराई जिसमें शराब सेवन करने की पुष्टि पाई गई जिसके बाद खैरा पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उक्त व्यक्ति खैरा बाजार के रामअयोध्या शाह के 50 वर्षीय पुत्र शिवनाथ साह बताए जाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग