राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। मांझी विद्युत उपकेन्द्र के ताजपुर फीडर से जुड़े रघुनाथ गिरी के मठिया, माँझी गोंढा ,मेहंदीगंज, कबीरपार सोनबरसा मदनसाठ गांव के करीब दो दर्जन कनेक्शन धारकों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। जेई नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग द्वारा सोमवार को चलाये गए अभियान में वैसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया जो विभागीय निर्देशों की अवहेलना करते हुए महीनों से बकाया बिल का भुगतान नही कर रहे थे। अभियान में संजु कुमार तथा मुकेश कुमार आदि अनेक कर्मी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग