पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर से रूपये निकाल घर जा रहें वृद्ध से झोला में रखा एक लाख रुपया झपटने का मामला सामने आया है। मामले में पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी अग्निदेव सिंह पिता स्व जलेश्वर सिंह ने सोमवार को थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर से दो लाख रुपए की निकासी कर एक लाख पाकेट में और एक लाख झोले में रख साइकिल से घर के लिए मशरक बाजार होकर चलें कि मेला बाजार के पास आर्यन स्कूल के आगे पहुंचा कि बाइक सवार दो शख्स एक लाख रुपए और आवश्यक कागजात से भरा झोला झपट कर फरार हो गए। मामले में आवेदन मिलते ही थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग