- पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा पुलिस केन्द्र, छपरा में झण्डोतोलन कर बिहार पुलिस सप्ताह – 2022 का किया उद्घाटन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिलान्तर्गत सभी थाना तथा ओ0 पी0 में फटिक एवं श्रमदान से स्वच्छता अभियान उपरान्त ” बिहार पुलिस सप्ताह 2022 ” का उद्घाटन सभी थाना, ओ0 पी0, प्रतिष्ठान में झण्डोतोलन कर किया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा पुलिस केन्द्र, सारण में झण्डोतोलन कर ” बिहार पुलिस सप्ताह 2022 ” का उद्घाटन किया गया तथा सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यालय प्रधान द्वारा आज अपने- अपने थाना, ओ0 पी0, प्रतिष्ठान में झण्डोतोलन कर ” बिहार पुलिस सप्ताह- 2022 ” का उद्घाटन किया गया। बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के दौरान दिनांक 22.02.22 को थानास्तर एवं जिलास्तर पर प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग