नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के नाथा छपरा गांव के रहने वाले सेना की जवान की निधन अपने पैतृक आवास पर बुधवार के देर शाम हो गई जानकारी के अनुसार नाथा छपरा गांव निवासी 38 वर्षीय दिलीप शर्मा सेना में लांस नायक के पद पर मध्यप्रदेश के भोपाल में पदस्थापित थे जो दो महीने के छुट्टी पर अपने गांव नाथा छपरा आये थे सब कुछ ठीक से चल रहा था अचानक बुधवार के शाम स्थिति विगड़ने लगी तो परिजन परसा सी एच सी लेकर गये तो चिकित्सको ने गंभीर स्थिति देख पी एम सी एच रेफर कर दिया गया पटना ले जाने के क्रम में दरियापुर के पी एच सी तक पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया वही मरने की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया पत्नी निर्मला देवी, दो छोटे पुत्र के साथ एक 6 साल की पुत्री अपने पिता के शव के साथ चिपक कर आंसू बहाये जाये रहे थी वहां उपस्थित गांव के सैकड़ो लोग बच्चे के करुण क्रंदन से सबकी आंखे नम हो गई लेकिन ग्रामीण महिलाओं ने रोते विलखते परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया वही स्थानीय मुखिया सरोज राय ने बेहतर पहल करते हुए तत्काल सेना के हेड क्वार्टर को जवान की निधन की सूचना दी इसके बाद वहां से सेना के अधिकारी अपने जवान के निधन की पूरी जानकारी व कागजी करवाई हेतु घर पहुंच कर सारी औपचारिकता पूरी की इसके बाद शुक्रवार के सुबह उन्हें स्थानीय पुलिस प्रशासन व सेना के अधिकारी ने उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज को रख कर सलामी दिया गया उनका अंतिम संस्कार आमी घाट पर किया गया उनको मुखग्नि 12 वर्षीय पुत्र अनुराग ने दी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग