राष्ट्रनाकय न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस के पहल पर आम जनमानस के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से पहली बार चार दिवसीय कार्यक्रम पुलिस द्वारा आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित कर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के युवा पीढियों को आगे बढ़ने के लिए जागरूकता लाई जा रही है। जिसके तहत 21 फरवरी दोपहर 12 दिन में दाउदपुर पंचायत भवन परिसर में जनसमाज के बीच दहेजप्रथा, नशामुक्ति, बाल विवाह जैसे कुरीतियों पर परिचर्चा की जाएगी,22 फरवरी को दिन 12 बजे ट्रैफिक नियम जागरूकता दाउदपुर के अम्बेडकर स्थल पर आयोजित की जयेगी। वहीं पुलिस वनाम पत्रकार के बीच क्रिकेट मैच 23 फरवरी दिन 12 बजे नंदलाल सिंह कालेज जैतपुर दाउदपुर के प्रांगण में आयोजित की गई है जबकि चौथा कार्यक्रम पेंटिंग जिसका विषय सड़क दुर्घटना, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा की होगी। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के तमाम आम जनता से तिथिवार कार्यक्रम में शामिल होने व लाभान्वित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा की ओर प्रेरित करेगा वही कार्यक्रम के अंतिम दिन दाउदपुर चट्टी पर नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग