राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। सोनपुर में मुज़फरपुर से लौटने के क्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह का पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में फूल माला और शॉल से समानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह, मुखिया विकाश राय, मुखिया अमरेन्द्र सिंह जदयू नेता राहुल सिंह,मुखिया विक्रम सिंह,टुनटुन सिंह, सरोज यादव, राहुल सिंह, प्रमोद सिंह, चंदन कुमार सहित अनेक एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है और कर रही है। फिर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के बयान पर बताया कि उनको पता है कि अब सरकार नहीं बन रही है तो इस प्रकार के बयान दे रहे। उनके बयान पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे बचाओ पर बताया कि कांग्रेस की राजनीति को जानता जान चुकी हैं और अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है। फिर हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी पूण बहुमत की सरकार बन रही है। इसमे कोई दो राय नहीं हैं और भाजपा के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग