पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कोरोना काम बाद दोबारा से विद्यालय खुले तो शिक्षक-शिक्षिकाओं की आरामतलबी की आदत नहीं छूट रही है। विद्यालयों में हालात ये हैं कि शिक्षक-शिक्षिकाएं समय पर नहीं पहुंचते हैं। अधिकतर स्कूलों में ताला लटका होने से बच्चे गेट पर खड़े रहते हैं। जहां ताला नहीं रहता है वहां बच्चे खुद दरवाजा खोलकर अंदर जाते हैं। अधिकारी भी ऐसे शिक्षक- शिक्षिकाओं पर शिकंजा कसने के लिए कार्यालय से बाहर नहीं निकलते हैं। ऐसा ही मामला आया है मशरक प्रखंड क्षेत्र के दुरगौली पंचायत के चकिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में, जहां मंगलवार को 11 बजें तक शिक्षकों के नही पहुंचने पर शिक्षा पाने पहुंचे नाराज छात्रों ने पंचायत के मुखिया के दरवाजे पर पहुंचे गुहार लगाई। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि चकिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 11 बजें तक शिक्षकों के नही पहुंचने पर नाराज छात्रों ने उनके यहां पहुंच अपनी शिकायत दर्ज कराई है उनके द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराई जाएंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग