बनियापुर विधायक के पुत्र ने युवाओं की लगाई चौपाल
मशरक(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के दुरगौली पंचायत मे प्रसिद्ध भगवान भोलेनाथ के मंदिर दुमदुमा में माथा टेककर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के पुत्र अधिवक्ता श्रतुराज सिंह ने गांव के युवाओं को अपने से जोड़ते हुए बैठक आयोजित की। युवा विधायक पुत्र की बातों से युवा वर्ग संतुष्ट दिखा। मौके पर विधायक पुत्र ऋतुराज सिंह ने कहा कि बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल रहें हैं वही उनके बड़े पापा महाराजगंज से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने विकास की जो लकीर खीचा हैं उसे उनके विधायक पिता ने हमेशा आगे बढ़ाया है वे हमेशा क्षेत्र के विकास के प्रति कृत संकल्पित है। मौके पर शिक्षक नता कुमार प्रमोद,धनु प्रताप सिंह, मनन सिंह,मदन राय, पप्पू राम, मुकेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, राकेश सिंह, झुन्नू सिंह, रोहित मोहित समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग