पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बिहार में नशा मुक्ति अभियान की कमान विद्यालय के बच्चों ने संभाल ली है।मशरक थाना पुलिस के द्वारा बिहार पुलिस सप्ताह 2022 को पुलिस पब्लिक फ्रेंडली के लिए मनाए जा रहें सप्ताह के दुसरे दिन मंगलवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने मद्य निषेध पर जमकर कला कृतियाँ उकेरी। चित्रकला प्रतियोगिता की शुरुआत थानाध्यक्ष राजेश कुमार और उच्च विद्यालय मशरक के शिक्षक राम प्रवेश पंडित ने संयुक्त रूप से किया। चित्रकला प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय मशरक, उच्च विद्यालय ब्रारिहिमपुर, मध्य विद्यालय बंगरा, मध्य विद्यालय बोर्ड मिडिल स्कूल के दो दर्जन छात्र-छात्राएं शामिल हुए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बेहतर चित्रकला उकेरने वाले छात्र-छात्राओं को बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया जायेगा।छात्र छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से शराबबंदी अभियान को गति प्रदान किया। नशा के कारण परिवार का बिखरना, तबाह होना गांव में आम बात है। चूंकि यह अभियान नैतिक है एवं सामाजिक रूप से परिवार को बचाने वाला, समाज को सुंदर बनाने वाला है, इसलिए इसमें बच्चों की सहभागिता स्वाभाविक ही है। मौके पर जमादार ओम प्रकाश यादव,ब्रारिहमपुर उच्च विद्यालय के शिक्षक राम बाबू राय,शिक्षक कुमार प्रमोद मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग