नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय के सामने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित सेविका व सहायिकाओं ने अपनी 20 सूत्री मांगों के लेकर धरणा प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यरत सेविका व सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाये साथ ही जब तक सरकारी कर्मचारी की मान्यता नही मिलती है तब तक सेविका को 24 हजार रुपये व सहायिका को 18 हजार रुपये की मानदेय दिया जाये और पेंशन के सुविधा भी लागू हो और जो स्मार्ट फोन दिया गया है उसकी बेहतर क्वालिटी की दी जाये जिससे कार्य ठीक ढंग से संपादित हो सके हमलोगों से 4 घण्टे से अधिक की सेवा नही ली जाये वही सीडीपीओ कार्यालय द्वारा जो अवैध वसूली हो रही है वह बंद किया जाये और कार्यलय को दलाल संस्कृति से मुक्त की जाये वही आँगनबारी संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष पुष्पांजलि के नेतृत्व सैकड़ो सेविका व सहायिकाओं ने जोरदार तरीके से अपनी पक्ष रखते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया इस अवसर सुनीता देवी,संगीता कुमारी,रीना कुमारी ,धर्मशीला देवी व मुन्नी देवी सहित अन्य शामिल हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग