नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सराय मुजफ्फर गांव के पास अपने दरबाजे के खेल रहे 5 वर्षीय बालक को तेज गति स्कूटी से धक्के लग गया जिसे इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते मे मौत हो गई जानकारी के अनुसार सराय मुजफ्फर गांव निवासी सुरेश राय के 5 वर्षीय पुत्र प्रिंस अपने दरबाजे पर खेल रहा था इस क्रम में तेज गति स्कूटी ने प्रिंस को कुचल दिया गया आनन फानन में घरवाले सीएचसी परसा लेकर गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद पी एम सी एच रेफर कर दिया गया लेकिन पटना जाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया इस सम्बंध में मृतक के दादा बैजनाथ राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग