रंजीत भोजपुरिया। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा शहर से सटे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला के समीप एक यात्री बस गड्ढे में गिर गई, लांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि इस हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। वही पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की शर्मा नामक बस छपरा से पटना के मध्य चलती है एनएच 19 बायपास से गुजर रही थी इसी दौरान मैट्रिक की परीक्षा भी खत्म हुआ था तभी अचानक बस के सामने से सड़क पार कर रहे परीक्षार्थी को बचाने में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया। गनीमत रहा की बस पलटी नहीं खाई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना नेवाजी टोला चौक से पश्चिम राम जानकी मंदिर ट्रस्ट गेट के पास मुख्य सड़क पर घटा है जहा स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कुछ यात्रियों को चोटे भी आई है जिनका उपचार आस पास के निजी क्लीनिक पर किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग