पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंसोही राम जानकी बाजार पर मंगलवार की देर शाम ठेले पर रखें गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई सभी इधर उधर भागने लगे मौके पर घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में मुकुल राय ने टीम के साथ पहुंच आग पर काबू पाया। अग्निकांड पीड़ित की पहचान बंसोही राम जानकी बाजार निवासी भैरो प्रसाद के रूप में हुई। घटना में ग्रामीणों ने बताया कि ठेले पर गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। यदि घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम नही पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग