पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एएलटीएफ दारोगा मो फूलहसन ने संयुक्त रूप से छापेमारी करतें हुए मकान के पीछे छिपाकर रखा गया 90 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि एक्साइज कन्ट्रोल पटना की सुचना पर एएलटीएफ टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई तो यदु मोड़ निवासी कुणाल कुमार सिंह पिता यदु सिंह को 90 लीटर देशी शराब जो मकान के पीछे छिपाकर रखा गया था बरामद कर लिया गया वही धंधेबाज कुणाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी कांड संख्या 79/22 दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग