संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सामाजिक सुरक्षा पेंसन योजना के लाभार्थियों को अपना जीवन प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। जिन लाभार्थियों का प्रमाणीकरण नहीं होगा। उनका पेंसन बंद हो जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के आदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी सारण के निदेश पर प्रखंड कार्यालय शिविर में पंचायतवार अथवा कॉमन सर्विस सेंटर पर लाभार्थी अपना जीवन प्रमाणीकरण करा सकते है। 26 फरवरी तक अलग- अलग पंचायत के लिये प्रखंड कार्यालय शिविर में अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही पंचायत सचिव एवं विकासमित्र को निदेशित किया गया है कि पंचायत प्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित कर लाभार्थियों को नजदीक के सीएससी अथवा पंचायतवार प्रखंड कार्यालय में लाकर जीवन प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करे। बीडीओ श्री ठाकुर ने बताया कि बनियापुर में मान्यतप्राप्त 22 सीएससी सेंटर कार्यरत है। जहाँ लाभुक अपनी सुविधा अनुसार पहुँच आसानी से जीवन प्रमाणीकरण करा सकते है। इस दौरान सीएससी संचालकों द्वारा लापरवाही बरतने अथवा किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सेंटर रद्द करने की कारवाई की जाएगी। मालूम हो कि विभाग द्वारा 28 फरवरी तक जीवन प्रमाणीकरण के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग