राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच कर बाहर निकल रही महिला को एक अज्ञात व्यति ने चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गनीमत रही कि महिला ने चाकू को अपने हाथ से रोक लिया। वरना जान जा सकती थी।जख्मी महिला 25 वर्षीय रानी कुंवर बताई जाती है। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। एक वर्ष पूर्व महिला के पति के मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता गांव की है। घटना बुधवार की सुबह की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला सुबह के समय अपने घर के बाहर स्थित शौचालय से बाहर निकल हाथ मुँह धो रही थी तभी एक व्यक्ति ने चाकू से प्रहार कर दिया। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक हमला करने वाला व्यक्ति फरार हो गया। पूर्व उपप्रमुख संजय राम एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से महिला को आनन- फानन में रेफ़रल अस्पताल लाया गया। जहाँ इलाज शुरू हुआ। इधर मामले की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच अपने स्तर से जांच- पड़ताल में जुट गई। घटना स्थल से पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया है। हमलावर की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित महिला के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें अज्ञात को नामजद किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग