चुनावें आयेंगी और जायेंगी, मैं हमेंशा आपके साथ खङा हूँ और खङा रहूँगा- मुखिया संगम बाबा
- ख़राब मौसम होने के बावजूद मुखिया संगम बाबा का जनसम्पर्क अभियान जारी
- मृतक के परिजनों से मिलकर मुखिया संगम बाबा ने की आर्थिक सहायता
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक छपरा प्रतिनिधि।
इसुआपुर/पानापुर/तरैया (सारण)। सेवा ही संकल्प के उद्देश्य को निभाते हुए क्षेत्र के ग़रीबो-असहायों व जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार राहत पहुंचाने में मुखिया संगम बाबा लगे हुए हैं। वहीं गुरुवार को मुखिया संगम बाबा ने ख़राब मौसम होने के बावजूद भी लोगों से जनसंपर्क जारी रखा तथा जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा की चुनावे आयेंगी और जायेंगी लेकिन हमेशा आपके साथ खङा हूँ और खङा रहूँगा चाहें परिस्थिति जो भी हो। वहीं पानापुर तुर्की के मृत मेवा नट, तरैया के पचरौर में मृत राजकुमार दास, छपिया में मृत अरुण ठाकुर की पत्नी व तरैया के भगवानपुर के मृतक पूजन राम के परिजनों से मिल राशन सामग्री व सभी को पांच-पांच हज़ार रुपया की आर्थिक मदद की। मौके पर पंकज बाबा, रमन सिंह, विक्की सिंह, राहुल कुमार सिंह, विशाल सिंह, सोनू दास, राजेश राउत, विजय राम, अंकुश मांझी, गुड्डु मांझी, मनोज राम, दिनेश राम, लक्ष्मण राम, अच्छेलाल राम, विजय राम, अजय राम, पुलिस राम मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग