राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पैगम्बरपुर मुखिया पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले 6 पर नामजद एफआईआर

पैगम्बरपुर मुखिया पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले 6 पर नामजद एफआईआर

बनियापुर(सारण)। पैगम्बरपुर पंचायत के मुखिया पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुखिया पुत्र ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में मुखिया पुत्र प्रकाश कुमार सिंह ने बताया है कि मैं और मेरे पिताजी सुनील सिंह बुधबार की रात्रि करीब 10 बजे नल-जल योजना में कार्य कर रहे मिस्त्री को खाना देकर घर लौट रहे थे। तभी तीन बाइक पर सवार छः लोगो ने हम दोनों को घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। अभी हमलोग गाली-गलौज करने की बाबत पूछ ही रहे थे।तबतक पिठौरी तवकल टोला निवासी रणवीर सिंह ने गोली मारने का आदेश दिया। जिसपर बंगरा नदी पर निवासी राहुल कुंवर ने मेरे पिताजी के ऊपर गोली चला दी। जिसमे मेरे पिताजी बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी आरोपित भागने लगे।इस दौरान दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसे घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस के हवाले कर दिया गया।घटना स्थल से दो गोली भी बरामद होने की बात बताई गई है। दर्ज प्राथमिकी में मुखिया पुत्र ने घटना का कारण आरोपितों द्वारा पूर्व में रंगदारी में 20 हजार रुपये की मांग बताई है। जिसकी शिकायत पूर्व में एसपी सारण से भी करने की बात कही गई है।