मरहा गांव में रंगदारी का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
माझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मरहा गांव में रंगदारी का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अन्नू खान ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिए गए आवेदन में नवाजिश अली उर्फ अन्नू खा ने कहां है कि वे अपने बगीचे से पत्ता लेकर घर आ रहे थे, तभी रास्ते में दो बाइक पर छह सवार लोग उन्हें रोककर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो वह लोग मारपीट पर उतर गए कहने लगे कि यह हम लोगों को हर एक कार्य में डिस्टर्ब करता है कल एक मुर्गा दुकान से रंगदारी में मुर्गा लेने पर इसने विरोध कर दिया था, इस को जान से मार डालो तब तक एक व्यक्ति ने अपने कमर से कट्टा निकालकर फायर किया। लेकिन वह बाल बाल बच गए तब तक इन्हें पकड़ कर मारपीट करने लगे हल्ला करने पर गांव के लोगों के आते ही वे लोग एक बाइक छोड़कर फायर करते हुए भाग निकले। वही बाइक जब्त कर लिया गया है एवं 3 ,4 कारतूस भी मिलने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग