संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने 50 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया।एएसआई विजय साह के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि चेतन छपरा-नगरा मार्ग पर सरेया हरदी टोला में वाहन चेकिंग चल रहा था तभी कटेसर की ओर से एक बाइक सवार आ रहा था। जिसके बाइक पर पीछे एक बैग बंधा था। जो पुलिस को देख विपरीत दिशा में भागने का प्रयास करने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में बाइक पर लदे बैग में दस प्लास्टिक के पैक में पचास लीटर देशी शराब बरामद हुआ। गिरफ़्तार युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के नूरनगर काही निवासी 25 वर्षीय जग्गू कुमार मांझी बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग