संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एक ही दिन में अज्ञात चोरों ने बनियापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से बोलेरो और बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकों लेकर वाहन स्वामी अपनी वाहन की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है। दोनों मामलों में पीड़ितों द्वारा अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहली प्राथमिकी बनियापुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी संजीत राय ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि बनियापुर मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय में बच्चों के नामांकन के लिये बात करने गया था। इस दौरान स्कूल के गेट के पास बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। इधर दूसरी प्राथमिकी एकमा थाना क्षेत्र के छित्रवलिया निवासी रंजीत कुमार राय ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि बनियापुर थाना क्षेत्र के खप्सा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये अपनी बोलेरो से गया था। जहाँ दरबाजे पर बोलेरो खड़ी कर भोजन करने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बोलेरो खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बोलेरो के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।दोनों मामलों में अज्ञात को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग