संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ दिलाने हेतु 20 हजार रुपये घुस मांगने की लिखित शिकायत पीड़ित ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है। मामला मानोपाली पंचायत के वार्ड नं-11 का है। पीड़ित बृजनाथ ओझा ने दिए आवेदन में बताया है कि मेरी पत्नी चंद्रावती देवी के नाम से इंदरा आवास लाभुक सूची में क्रमांक संख्या 52 पर अंकित है। जबकि मेरे बाद वाले लाभुक का क्रमांक इस बार सूची में आ गया है। इस बीच मेरे ही गांव के एक व्यक्ति मेरे पास आकर बोले कि 20 हजार रुपये नगद के साथ बैंक खाता एवं आधारकार्ड की छायाप्रति दीजिए। तब जाकर आपको इंदरा आवास का पैसा मिलेगा। आवेदक ने शिकायत पत्र के माध्यम से बीडीओ से अनुरोध किया है कि मेरे शिकायत पर जांच करते हुए मुझे आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही दोषियों पर कारवाई की जाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग