संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पैगम्बरपुर पंचायत के सरपंच मुन्ना साहू ने जिलाधिकारी सारण को आवेदन दे पंच और सरपंच के लंबित मानदेय भुगतान कराने की गुहार लगाई है। दिये आवेदन में सरपंच ने बताया है कि गत 32 माह से मेरे पंचायत में पंच और सरपंच का मानदेय भुगतान बाधित है। जिसके लिये पंचायत राज विभाग में बैंक खाता का डिटेल एवं आधार कार्ड तथा पैन नंबर भी जमा करा दिया गया है। इस बीच विभाग से मेरे मोबाइल पर मानदेय भुगतान का दो बार मैसेज भी आया। मगर खाता में पैसा नही भेजा गया। मामले को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है।मगर अबतक कोई ठोस पहल नही की गई। लगभग तीन वर्षो से मानदेय भुगतान बाधित होने से सरपंच और पंचों में मायूसी छाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग