राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के अंतर्गत एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी के निर्देशानुसार नशा मुक्ति विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल एकमा परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर स्कूल के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति पेंटिंग प्रतियोगिता में टॉप तीन प्रतिभागियों व सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एकमा थानाअध्यक्ष देव कुमार तिवारी, ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के उप सचिव कमल किशोर सिंह, युवा समाजसेवी विष्णु शरण तिवारी, विजार्ड कंप्यूटर एकेडमी के संचालक ओपी गुप्ता, शिक्षक मृत्युंजय कुमार, चंद्रभूषण तिवारी, पुष्पा सिंह, सत्यनारायण सिंह, उर्मिला सिंह, दीनबन्धु कुमार, अशोक सिंह, जयराम तिवारी के अलावा एकमा थाना पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग