राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेल गुमटी में बुधवार को अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ जाने से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। गुमटी पर तैनात गेटमैन ने बताया कि दोपहर में गेट बंद करने के बाद उसमें अचानक तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हो गयी। इसके बाद गेट खुलना बंद हो गया है। गेट बंद रहने के चलते गेट के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। बाइक चालकों को बंद गेट के नीचे बाइक निकाले देखे गए. गेट मैन ने बताया कि तकनीशियन को बुलाया गया। बताया जाता है कि एक घंटे के बाद तकनीशियन के द्वारा गेट में उत्पन्न तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया गया। इसके बाद रेलवे गुमटी से होकर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग