राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 25 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक महिला समेत दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया है कि रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रिंकी कुमारी ने रामपुर गांव में छापेमारी कर खोप से पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से खोप के मालिक हदीस मियां को गिरफ्तार कर लिया। गांव के लोगों का आरोप है कि हदीस मियां को एक साजिश के तहत शराब के तस्करों ने जेल भेजवाया है। इसी क्रम में एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने गंजपर टोले बलुआ गांव में छापेमारी कर 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया।इस दौरान पुलिस ने मौके से धंधेबाज शबनम खातून को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग