राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। रसूलपुर थाना के सामने छपरा-सीवान एनएच 531 पर चड़वा गांव में लगाये गये पुलिस के गति अवरोधक बोर्ड से टक्कर जाने से बाइक चालक वायु सेना के जवान व अठडीला गांव के निवासी सतीश चन्द्र घायल हो गए। बताया गया है कि अपने मकान के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए वायु सेना का जवान सतीश चन्द्र रसूलपुर बाजार में स्थित भवन निर्माण सामग्री के दूकानदार को नकद राशि निर्माण सामग्री भेजने के लिए देकर बाइक से घर लौट रहा थे। इसी दौरान छपरा की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक से बचने के क्रम में रसूलपुर थाने के सामने पुलिस के द्वारा लगाये गये गति अवरोधक बोर्ड से टक्करा कर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर रसूलपुर पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायल वायु सेना के जवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल वायु सेना के जवान को सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पटना भेज दिया। जहां वायु सेना के जवान का गहन उपचार एआईआईएमएस पटना में चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग